Categories: News-Headlines

SJVN को कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व योगदान के लिए 15वें CIDC विश्वकर्मा पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया

एसजेवीएन लिमिटेड ने निर्माण उद्योग विकास परिषद द्वारा गठित 15वें सीआईडीसी विश्वकर्मा पुरस्कार 2024 में दो प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किए हैं। एसजेवीएन को ‘सामाजिक विकास और प्रभाव सृजित करने के लिए उपलब्धि पुरस्कार’ और ‘सीआईडीसी पार्टनर्स इन प्रोग्रेस ट्रॉफी’ प्रदान किया गया है।

एसजेवीएन की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक और सीएसआर फाउंडेशन की अध्यक्ष गीता कपूर ने इन सम्मानों की चर्चा करते हुए कहा कि ये पुरस्कार नवोन्मेषी और ठोस कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहलों के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन के लिए एसजेवीएन की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हैं। उन्होंने रेखांकित किया कि कंपनी ने लगातार तीसरे वर्ष ये प्रतिष्ठित पुरस्कार अर्जित किए हैं। गीता कपूर ने कहा, “समाज के प्रति योगदान के लिए सम्मानित किए जाने पर हम अत्यंत गौरवान्वित हैं और सार्थक प्रभाव सृजित करने के अपने प्रयत्नों को आगे बढ़ाने के लिए हम समर्पित रहेंगे।”

एसजेवीएन की सभी सीएसआर पहल पंजीकृत ट्रस्ट एसजेवीएन फाउंडेशन के माध्यम से की जाती हैं। अभी तक, कंपनी शिक्षा और कौशल विकास, स्वास्थ्य और स्वच्छता, अवसंरचना विकास और सामुदायिक संपत्ति निर्माण, सतत विकास, प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सहायता, स्थानीय संस्कृति तथा खेल के संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न सीएसआर कार्यकलापों पर 450 करोड़ रुपये से अधिक व्यय कर चुकी है।

सीजीएम (एचआर) बलजीत सिंह ने एसजेवीएन की ओर से नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित एक समारोह के दौरान ये पुरस्कार प्राप्त किए।

सीआईडीसी विश्वकर्मा पुरस्कार कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहल के लिए उन संगठनों और व्यक्तियों को सम्मानित करने का एक प्रतीक बन गया है, जो राष्ट्र के विकास और सतत विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

17 hours ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

18 hours ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

Portugal vs Chile: रेड कार्ड के ड्रामे के बीच पुर्तगाल की शानदार जीत, फैंस को मिला रोमांचक मुकाबला

Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

Argentina vs Honduras: रोमांचक फुटबॉल मुकाबले को लेकर फैंस में उत्साह

Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More

3 days ago

This website uses cookies.