Categories: News-Headlines

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज गुजरात दौरे के दौरान किसानों से मुलाकात की

 

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज गुजरात दौरे के दौरान किसानों से मुलाकात की। इस दौरान वह जूनागढ़ के मानेकवाड़ा गांव में मूंगफली के खेत में गए और किसानों से जानकारी लेते हुए उनसे संवाद किया। केंद्रीय मंत्री ने खेत में उतरकर मूंगफली की ‘निराई-गुड़ाई’ भी की।

किसानों से बातचीत करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने मूंगफली की उन्नत किस्मों, बीजों की गुणवत्ता, उपयोग की जा रही खाद और उत्पादन तकनीकों पर गहराई से चर्चा की। किसानों ने उन्हें मूंगफली की खेती में आने वाली मौसमी चुनौतियों, बाजार मूल्य और सिंचाई से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने विशेष रूप से गुजरात की प्रमुख और उन्नत मूंगफली वैरायटी ‘गिरनार-4’ की विशेषताओं के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। खेत में उपलब्ध ड्रोन और आधुनिक कृषि यंत्रों का भी उन्होंने निरीक्षण किया और उनके प्रभाव और उपयोगिता को लेकर किसानों से प्रतिक्रिया जानी।

शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा, “देश की खाद्य सुरक्षा में हमारे अन्नदाताओं की भूमिका अमूल्य है। सरकार हर स्तर पर किसानों के साथ है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

कुलदीप यादव की फिर चर्चा, टीम इंडिया के स्पिनर ने बढ़ाई गेंदबाजी की धार

कुलदीप यादव एक बार फिर सुर्खियों में, शानदार गेंदबाजी से बढ़ा कद भारतीय क्रिकेट टीम… Read More

8 minutes ago

CSK की तैयारियां तेज, IPL में फिर वापसी की उम्मीदों पर टिकी नजर

CSK को लेकर बढ़ी चर्चा, टीम की रणनीति पर फैंस की नजर चेन्नई सुपर किंग्स… Read More

14 minutes ago

वॉशिंगटन सुंदर की बढ़ी अहमियत, ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम इंडिया को मिल रही मजबूती

वॉशिंगटन सुंदर फिर चर्चा में, बल्ले और गेंद दोनों से दिखा रहे दम भारतीय क्रिकेट… Read More

35 minutes ago

बेल्जियम Vs ट्यूनीशिया: रोमांचक मुकाबले पर टिकी फुटबॉल फैंस की नजर

बेल्जियम Vs ट्यूनीशिया मैच को लेकर बढ़ा उत्साह बेल्जियम बनाम ट्यूनीशिया मुकाबले को लेकर फुटबॉल… Read More

20 hours ago

करिश्मा कपूर फिर चर्चा में, बॉलीवुड की इस स्टार अभिनेत्री की लोकप्रियता बरकरार

करिश्मा कपूर को लेकर बढ़ी चर्चा, फैंस की नजर हर अपडेट पर बॉलीवुड की मशहूर… Read More

20 hours ago

This website uses cookies.