विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर, गंभीर कपट अन्वेषण कार्यालय (एसएफआईओ), कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के अधिकारियों ने मुंबई पुलिस आयुक्त के सहयोग से नित्यांक इंफ्रापावर एंड मल्टीवेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के अभियोजन के संबंध में जारी किए गए समन का अनुपालन करने में विफल रहने पर पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट नलिन प्रभात पांचाल को 13.9.2023 को गिरफ्तार किया।
एसएफआईओ के अधिकारियों ने नोटबंदी की अवधि के दौरान नित्यांक इंफ्रापावर एंड मल्टीवेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड की भूमिका की जांच की और विशेष अदालत तीन अतिरिक्त मेट्रोपॉलिटन सेशन जज, हैदराबाद (विशेष अदालत) के समक्ष इस कंपनी और व्यक्तियों के खिलाफ अभियोजन शुरू किया। समन जारी किए जाने के बावजूद पांचाल हैदराबाद में विशेष न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। उनकी गिरफ्तारी विशेष अदालत हैदराबाद द्वारा जारी किए गए गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट के अनुसार की गई थी। उन्हे 13.09.2023 को हैदराबाद की विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया था जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment