Categories: News-Headlines

SFIO ने जगत एग्रो कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड के मामले की जांच के संबंध में सतीश कुमार पावा, सौरव अग्रवाल, सुहास एस. परांजपे को गिरफ्तार किया

गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) ने सतीश कुमार पावा, प्रमोटर एवं शेयरधारक; सौरव अग्रवाल, प्रमोटर के पुत्र और सुहास एस परांजपे, वैधानिक ऑडिटर को जगत एग्रो कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड के मामले की जांच के संबंध में गिरफ्तार किया। जगत एग्रो कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड के मामले की जांच के तहत एसएफआईओ द्वारा ये गिरफ्तारियां की गईं।

राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण द्वारा पारित आदेश के आधार पर कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय द्वारा एसएफआईओ को यह जांच सौंपी गई थी।

कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 212(8) के तहत मिले अधिकारों का उपयोग करते हुए एसएफआईओ ने इन व्‍यक्तियों के पास से मिली उस सामग्री के आधार पर ये गिरफ्तारियां की हैं जिससे यह पता चला है कि ये व्यक्ति कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 447 के तहत दंडनीय गंभीर कॉरपोरेट धोखाधड़ी में शामिल होने के दोषी थे। उन्होंने अपने पास उपलब्‍ध स्टॉक की स्थिति को बढ़ा-चढ़ाकर 3 साल की अवधि में गलत वित्तीय विवरण पेश किया है और झूठे वित्तीय विवरण के आधार पर बैंकों को उधार देने के लिए प्रेरित किया है। कंपनी ने सार्वजनिक बैंकों जैसे कि एसबीओपी और पीएनबी से धनराशि उधार ली और विभिन्न चैनलों के माध्यम से इसे कहीं और भेज दिया/गबन किया।

इन सभी को दिल्ली में सक्षम क्षेत्राधिकार की अदालत में पेश किया गया और विशेष अदालत (कंपनी अधिनियम, 2013), मुंबई के समक्ष इन्हें पेश करने के लिए ट्रांजिट रिमांड ऑर्डर प्राप्त किए गए।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, मुंबई ने तीनों आरोपियों को 01.03.2022 तक एसएफआईओ की हिरासत में भेज दिया है।

फिलहाल इस मामले की जांच प्रगति पर है।

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

15 hours ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

2 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

2 days ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

2 days ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

2 days ago

This website uses cookies.