भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड-सेबी ने अपनी शिकायत निवारण प्रणाली का एक नया और उपयोगकर्ता के अधिक अनुकूल संस्करण – स्कोर्स 2.0 शुरू किया है। एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, स्कोर्स का नया संस्करण ऑटो-रूटिंग, ऑटो-एस्केलेशन, निगरानी और समयसीमा में कमी के माध्यम से प्रक्रिया को और अधिक कुशल बना देगा।
सेबी के मुताबिक, स्कोर्स 2.0 में शिकायतों के निवारण की समयसीमा घटाकर 21 दिन कर दी गई है। इसके अलावा, समीक्षा के दो स्तर होंगे। पहले स्तर पर ‘नामित निकाय’ द्वारा समीक्षा की जाएगी और यदि निवेशक असंतुष्ट है तो सेबी दूसरी समीक्षा करेगा। बाजार नियामक ने स्कोर्स पर निवेशक के आसान पंजीकरण के लिए केवाईसी पंजीकरण एजेंसी डेटाबेस जोडा है।
आज से निवेशक केवल स्कोर्स के नए संस्करण के जरिए ही शिकायत दर्ज करा सकेंगे। यह वेबसाइट https://scores.sebi.gov.in पर उपलब्ध है। पुरानी वेबसाइट, https://scores.gov.in केवल पुरानी शिकायतों की स्थिति की जांच करने के लिए चालू रहेगी। सेबी ने जानकारी दी है कि पुराने स्कोर्स ऐप को बंद कर दिया गया है और जल्द ही एक नया ऐप शुरू किया जाएगा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment