Categories: News-Headlines

SCO के नेताओं ने नई दिल्‍ली घोषणा पत्र का अनुमोदन किया

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के नेताओं ने आज नई दिल्‍ली घोषणा पत्र का अनुमोदन किया। संगठन के 23वें शिखर सम्‍मेलन के बाद मीडिया को सम्‍बोधित करते हुए विदेश सचिव विनय मोहन क्‍वात्रा ने कहा कि अलगाववाद, उग्रवाद तथा आतंकवाद के लिए जिम्‍मेदार कट्टरपंथ से निपटने में सहयोग तथा डिजिटल परिवर्तन के क्षेत्र मे सहयोग से जुडे दो विषयगत संयुक्‍त वक्‍तव्‍यों को भी अपनाया गया। उन्‍होंने कहा कि नेताओं ने कुल 10 निर्णयों को स्‍वीकृति दी।

विनय मोहन क्‍वात्रा ने बताया कि सभी नेताओं ने संगठन में ईरान के पूर्ण सदस्‍य देश के रूप में शामिल होने की प्रक्रिया पूरी होने का स्‍वागत किया। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भी ईरान के राष्‍ट्रपति इब्राहिम राइसी को बधाई दी। नेताओं ने संगठन में बेलारूस के सदस्‍य देश के रूप में शामिल होने के लिए अनुग्रह सहमतिपत्र पर हस्‍ताक्षर करने के निर्णय का भी स्‍वागत किया। विनय मोहन क्‍वात्रा ने बताया कि यह प्रक्रिया 2024 के एस सी ओ शिखर सम्‍मेलन त‍क पूरी हो जायेगी।

विनय मोहन क्‍वात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने क्षेत्र और वैश्विक स्‍तर पर आतंकवाद की समस्‍या को समाप्‍त करने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत पर बल दिया।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

12 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

12 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.