भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये एसबीआई म्यूचुअल फंड में अपनी छह प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए बोर्ड की मंजूरी मिल गई है।
सार्वजानिक क्षेत्र के बैंक एसबीआई ने बुधवार को सुबह शेयर बाजार को भेजी जानकारी में बताया कि केंद्रीय बोर्ड की कार्यकारी समिति ने आईपीओ के जरिये एसबीआई फंड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड में अपनी छह प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की संभावनाएं तलाशने की मंजूरी दे दी है।
एसबीआई ने कहा कि इस प्रस्ताव को हालांकि अभी सभी नियामकों से मंजूरी मिलनी बाकी है।
एसबीआई फंड मैनेजमेंट दरअसल एसबीआई और एएमयूएनडीआई (फ्रांस) के बीच एक संयुक्त उद्यम है। यह विश्व की प्रमुख फंड प्रबंधन कंपनियों में से एक है।
एसबीआई म्यूचुअल फंड की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, एएमयूएनडीआई ने अप्रैल 2011 में एसबीआई फंड मैनेजमेंट में 37 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी। वही एसबीआई की इसमें 63 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment