प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर आरोप लगाया है कि वह संसद और उसे चुनने वालों का कोई सम्मान नहीं करता। आज संसद भवन परिसर में भाजपा संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संसद में पेश किए गए बिल देश के लोगों के लिए हैं और विपक्ष उन पर चर्चा के लिए तैयार नहीं है।
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए प्रधानमंत्री के हवाले से कहा कि दोनों सदनों में कार्यवाही बाधित कर विपक्षी दल लोगों का पैसा और समय बर्बाद कर रहे हैं।
हंगामे के बीच विधेयकों के पारित होने पर तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन के एक ट्वीट का जिक्र करते हुए प्रह्लाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उनकी टिप्पणी पर दुख व्यक्त किया। प्रह्लाद जोशी ने टिप्पणी को अरुचिकर और संसद का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि लोग जानते हैं कि पश्चिम बंगाल में क्या हो रहा था और लोकतंत्र के बारे में सरकार को उपदेश देने की कोई जरूरत नहीं है। बैठक के दौरान, भाजपा सांसदों ने नीट परीक्षा के जरिए भर्ती में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए दस प्रतिशत आरक्षण शुरू करने के लिए प्रधान मंत्री की सराहना की।
प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सरकार आज गुजरात में बड़े पैमाने पर खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम की शुरूआत करेगी। इस महीने की 5 तारीख को उत्तर प्रदेश में और 7 तारीख को मध्य प्रदेश में ऐसी ही शुरूआत की जाएगी। 9 अगस्त को भारत छोड़ो दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त किसानों के खातों में भेजी जाएगी। संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुरलीधरन ने कहा कि जुलाई माह में जीएसटी संग्रह एक लाख 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक का रहा।
ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More
CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More
तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment