स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL), गवर्नमेंट-ई-मार्केटप्लेस (GeM) की स्थापना के बाद से, GeM के माध्यम से 10,000 (दस हजार) करोड़ रुपये के खरीद मूल्य (Procurement value) को पार करने वाला पहला केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम (सीपीएसई) बन गया है । ये सेल के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
GeM के साथ साझेदारी करने में सेल सबसे आगे रहा है। सेल ने GeM पोर्टल की पहुँच बढ़ाने के लिए इसकी विभिन्न कार्यक्षमताओं को बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई है।
सेल ने GeM पोर्टल में वित्त वर्ष 18-19 में 2.7 करोड़ रुपये की खरीद कर एक छोटी सी शुरुआत की थी जो इस साल 10,000 करोड़ रुपये के कुल मूल्य को पार कर चुकी है। संयोग से सेल पिछले वित्त वर्ष में रु 4,614 करोड़ के कारोबार के साथ GeM पर सबसे बड़ा सीपीएसई खरीददार था। अब तक 5,250 करोड़ रुपये से अधिक की खरीद के साथ चालू वित्त वर्ष में सेल पहले ही पिछले वर्ष की उपलब्धि को पार कर चुका है और सेल GeM पर वॉल्यूम बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment