Categories: News-Headlines

SAIL ने भारत के स्वदेशी छठे फ्रिगेट जहाज, “विंध्यगिरि” के लिए पूरे 4000 टन विशेष स्टील की आपूर्ति की

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने भारत के स्वदेशी छठे फ्रिगेट जहाज, “विंध्यगिरि” के लिए पूरे 4000 टन विशेष स्टील की आपूर्ति की है। फ्रिगेट जहाज का निर्माण भारतीय नौसेना द्वारा शुरू की गई परियोजना पी17ए का हिस्सा है और इसका निर्माण मैसर्स गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) द्वारा किया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 17 अगस्त, 2023 को युद्धपोत का शुभारंभ करेंगी।

सेल द्वारा विंध्यगिरि युद्धपोत के लिए आपूर्ति किए गए स्टील में डीएमआर 249 ए ग्रेड एचआर शीट और प्लेट्स शामिल हैं।

प्रोजेक्ट पी17ए के तहत सात जहाजों के लॉन्च के महत्वपूर्ण प्रयास की कल्पना की गयी है। “विंध्यगिरि” का सफल निर्माण और लॉन्च इस शृंखला के छठे जहाज के रूप में किया गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना में सेल की भागीदारी, भारत के रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी विकास और नवाचार को बढ़ावा देने के कंपनी के दृढ़ संकल्प का उदाहरण है।

यह महत्वपूर्ण पड़ाव देश की शान आईएनएस विक्रांत के जलावतरण में सेल के उल्लेखनीय योगदान से आया है, सेल ने इस विमान वाहक जहाज़ के निर्माण के लिए पूरे 30,000 टन विशेष स्टील को भी उपलब्ध कराया था।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.