स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने उत्पादन और बिक्री के मामले में वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया है।
वित्त वर्ष की पहली तिमाही में हॉट मेटल, कच्चे इस्पात और बिक्री योग्य इस्पात का उत्पादन क्रमशः 5.037 मिलियन टन, 4.667 मिलियन टन और 4.405 मिलियन टन था। यह अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है, जिसमें हॉट मेटल, कच्चा इस्पात और बिक्री योग्य इस्पात उत्पादन प्रदर्शन में क्रमशः 7 प्रतिशत, 8 प्रतिशत और 8 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है। यह पिछले प्रदर्शन से काफी बेहतर है।
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने पहली तिमाही में 3.9 मिलियन टन की बिक्री मात्रा हासिल करके अपना अब तक का सबसे अच्छा बिक्री प्रदर्शन दर्ज किया है, इस प्रकार लगभग 24 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने क्षमता को अधिकतम बनाने और ग्राहकों की मांग को पूरा करने पर निरंतर ध्यान केंद्रित करते हुए यह रिकॉर्ड प्रदर्शन किया है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment