India

सचिन पायलट के खेमे ने जारी किया अपने समर्थक विधायकों का VIDEO

राजस्थान में सियासी माहौल के बीच सचिन पायलट और अशोक गहलोत खेमा इस बात का दावा कर रहा कि उनके साथ इतने विधायक हैं. इस बीच पायलट खेमे ने देर रात एक वीडियो जारी किया, जिसमें 15-16 कांग्रेस विधायक साथ बैठे दिख रहे हैं.

हालांकि ये नहीं बताया गया है कि तस्वीरें कहां की हैं या ये विधायक कहां रुके हैं. वीडियो में सचिन पायलट भी नजर नहीं आ रहे हैं. बता दें कि बगावत पर उतरे डिप्टी सीएम ने रविवार को दावा किया था कि उनके पास 30 विधायकों का समर्थन है और अशोक गहलोत सरकार अल्पमत में है.

हालांकि अशोक गहलोत ने दावा किया कि सचिन पायलट से उनकी सरकार को कोई खतरा नहीं है. गहलोत के आवास पर एक बैठक में कांग्रेस ने दावा किया कि जिन 122 विधायकों के समर्थन से सरकार चलती रही, उनमें से 106 विधायक मौजूद थे, यानी बहुमत से 6 ज़्यादा.

हालांकि बैठक से पायलट ने खुद को दूर रखा, लेकिन पार्टी में अब भी असमंजस जैसे हालात हैं और इसे लेकर ही विधायकों को रिसॉर्ट भेजा गया है. उधर, राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस में उठे सियासी बवंडर के बीच पार्टी ने मंगलवार को फिर से विधायक दल की बैठक बुलाई है.

वहीं, इस बीच भारतीय ट्राइबल पार्टी ने कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार से समर्थन वापस ले लिया है. भारतीय ट्राइबल पार्टी के अध्यक्ष महेश भाई वसावा ने अपनी पार्टी के दोनों विधायकों को पत्र लिखकर निर्देश दिया और कहा कि विधानसभा में फ़्लोर टेस्ट के समय वे न तो कांग्रेस को, ना अशोक गहलोत को, ना सचिन पायलट को और ना ही बीजेपी को वोट करें.

Leave a Comment

Recent Posts

चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल, राजनीतिक दलों ने तेज किया प्रचार अभियान

चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल, राजनीतिक दलों ने तेज किया प्रचार अभियान नई दिल्ली: आगामी… Read More

2 hours ago

कौन हैं आरोन हार्डी? ऑस्ट्रेलिया के उभरते ऑलराउंडर पर क्रिकेट जगत की नजर

कौन हैं आरोन हार्डी? ऑस्ट्रेलिया के उभरते ऑलराउंडर पर क्रिकेट जगत की नजर नई दिल्ली:… Read More

3 hours ago

Brazil vs Haiti Standings: ब्राजील और हैती के बीच मुकाबले में किसका पलड़ा भारी?

Brazil vs Haiti Standings: ब्राजील और हैती के बीच मुकाबले में किसका पलड़ा भारी? नई… Read More

4 hours ago

ऐनी हैथवे तीसरी बार बनने वाली हैं मां, पति एडम शुलमैन के साथ करेंगी बेबी नंबर 3 का स्वागत

ऐनी हैथवे तीसरी बार बनने वाली हैं मां, पति एडम शुलमैन के साथ करेंगी बेबी… Read More

4 hours ago

GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने आया

GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने… Read More

2 days ago

ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम

ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम… Read More

2 days ago

This website uses cookies.