सर्वोच्च न्यायालय ने राजनीतिक दलों द्वारा वोट हासिल करने के लिए क्षेत्रवाद और धर्म के इस्तेमाल पर चिंता व्यक्त की है। शीर्ष न्यायालय ने कहा कि यह प्रवृत्ति खतरनाक है क्योंकि इससे समाज में साम्प्रदायिक भेदभाव को बढ़ावा मिलता है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा कि इससे देश की एकता और अखंडता के लिये भी खतरा उत्पन्न होता है।
ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुसल्मीन -ए.आई.एम.आई.एम.का पंजीकरण रद्द करने की याचिका खारिज करते हुए न्यायालय ने कहा कि वह केवल किसी एक पार्टी को निशाना नहीं बना सकती, जबकि अनेक दल ऐसे ही आचरण के दोषी हैं। अदालत ने कहा कि ए.आई.एम.आई.एम. का विधान पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदायों का समर्थन करता है, जो भारतीय संविधान के अंतर्गत स्वीकृत है। अदालत ने स्पष्ट किया कि सामान्य रूप से धर्म को बढ़ावा देना गैर-कानूनी नहीं है, लेकिन इस के या जाति के आधार पर वोट मांगना चुनावी विधानों का उल्लंघन है, जिसके आधार पर पार्टी को अयोग्य घोषित किया जा सकता है।
Today Weather Update: देश के कई हिस्सों में बदला मौसम, बारिश का दौर जारी आज… Read More
बेल्जियम Vs ट्यूनीशिया मैच को लेकर बढ़ा उत्साह बेल्जियम बनाम ट्यूनीशिया मुकाबले को लेकर फुटबॉल… Read More
करिश्मा कपूर को लेकर बढ़ी चर्चा, फैंस की नजर हर अपडेट पर बॉलीवुड की मशहूर… Read More
Pixel 10 को लेकर टेक जगत में बढ़ा उत्साह Google Pixel 10 को लेकर टेक्नोलॉजी… Read More
कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर सोशल मीडिया पर बढ़ी चर्चा हाल के दिनों में ‘कॉकरोच… Read More
IIT Admission और CBSE Marks Relaxation को लेकर छात्रों के बीच बढ़ी उत्सुकता देशभर के… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment