STATE NEWS

असम में 566 करोड़ रुपये घाटे का बजट पेश

असम में वित्‍तमंत्री अजंत नियोग ने आज 2021-22 वर्ष के लिए 566 करोड बीस लाख रुपये घाटे का बजट पेश किया। अजंत नियोग ने भारतीय जनता पार्टी के चुनावी वादे को पूरा करने के लिए सरकारी क्षेत्र में एक लाख शिक्षित युवाओं की भर्ती करने का वादा किया है। बजट में कोविड से मरने वालों के नजदीकी परिजन को एक लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की व्‍यवस्‍था की गई है। राज्‍य में स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं को बढाने के साथ ही एक हजार केंद्रो को अस्‍पतालों में बदला जाएगा। सभी सरकारी स्‍कूलों में नौवी और दसवीं के आठ लाख छात्रों को पढाई में हुए नुकसान को कम करने के लिए डिजीटल डिवाइस को जोडने और स्‍मार्ट फोन दिया जाएगा। बजट में शिशु देखभाल सुविधा के साथ एक हजार मॉडल आंगनवाडी केंद्र बनाने का प्रस्‍ताव किया गया है। कृषि, पशुपालन और दुग्‍ध क्षेत्र में अंतर्राष्‍ट्रीय वैज्ञानिकों की सलाह लेने की कृषि आयोग के गठन का भी प्रस्‍ताव किया गया है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण -एसआईआर की प्रक्रिया 20 जून से शुरू होगी

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया 20 जून से शुरू… Read More

10 hours ago

सरकार ने कोल इंडिया लिमिटेड में अपनी एक प्रतिशत हिस्‍सेदारी बेचने की पेशकश की

सरकार ने Coal India Limited में अपनी 1% हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव रखा है। अधिक… Read More

18 hours ago

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने इंडोविदा इंडिया का ईपीएल लिमिटेड में विलय को मंजूरी दी

Competition Commission of India ने इंडोविदा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के EPL Limited में विलय को… Read More

18 hours ago

सुप्रीम कोर्ट एसआईआर को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज फैसला सुनाएगा

Supreme Court of India आज निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)… Read More

18 hours ago

केंद्र सरकार ने घुसपैठ और अन्य कारणों से जनसंख्‍या आंकड़ों में परिवर्तन का अध्ययन करने के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया

केंद्र सरकार ने अवैध घुसपैठ और अन्य कारणों से हो रहे जनसांख्यिकीय बदलावों की जांच… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.