Categories: News-Headlines

RINL ने जनजातीय क्षेत्रों के 540 व्यक्तियों को कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया

जनजातीय क्षेत्रों के आर्थिक दृष्टि से कमजोर व्‍यक्तियों को अपने दम पर राजस्व सृजित करने में सक्षम बनाने के उद्देश्‍य से विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र की कॉरपोरेट इकाई आरआईएनएल ने अल्लूरी सीतारामराजू जिले के जनजातीय क्षेत्रों के 540 व्यक्तियों को कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया। आरआईएनएल ने 14 गांवों में कटाई, सिलाई एवं ड्रेसमेकिंग (200 लाभार्थियों को), घरेलू उपयोग वाले रसायन तैयार करने (80 लाभार्थियों को) और अडा लीफ प्लेट बनाने (260 लाभार्थियों को) जैसे क्षेत्रों या कार्यों में कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया है।

दिसंबर 2022 में शुरू हुए इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक पूरा किया गया, और लाभार्थियों के संबंधित कौशल का आकलन किया गया, और पाठ्यक्रम पूर्णता प्रमाण पत्र आज उन्हें सौंपे गए।

आरआईएनएल ने अपने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत प्रशिक्षण प्रदान करने पर 19.98 लाख रुपये खर्च किए हैं। संबंधित लाभार्थियों को आवश्यक कौशल प्रदान करने के लिए कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के अधीनस्‍थ जन शिक्षण संस्थान, विशाखापत्तनम की सेवाएं ली गईं।

टी वी रमना राव, उप महाप्रबंधक (कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व), और आरआईएनएल ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संयोजन किया, और लाभार्थियों को प्रशिक्षण पूर्णता प्रमाण पत्र सौंपे।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

14 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

14 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.