Categories: News-HeadlinesWorld

इंडोनेशिया में सुनामी की तबाही के बाद राहत कार्य तेज़

इंडोनेशिया में ज्वालामुखी के फटने के बाद समुद्र के भीतर हुए भूस्खलन की वजह से आई सूनामी में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 281। आपदा प्रबंधन एजेंसी ने दूसरी सुनामी की आशंका के मद्देनज़र लोगों को समुद्री तटों से दूर रहने को कहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताई संवेदना, कहा-भारत राहत एवं बचाव कार्य के लिए हर संभव मदद के लिए तैयार।

इंडोनेशिया में सुनामी के बाद मची भीषण तबाही के बाद अब पीड़ितों की देखभाल और मृतकों की पहचान का काम तेज़ हो गया है। देश में जावा और सुमात्रा द्वीपो में शनिवार रात को आई सुनामी ने भयंकर तबाही मचाई थी। इंडोनेशिया की सुंडा जलसंधि के तट पर स्थानीय समयानुसार शनिवार रात 9:30 बजे सुनामी ने दस्तक दी। अधिकारियों के मुताबिक अब तक 281 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि सैकड़ो लोग घायल हो गए हैं।

नेशनल डिजास्टर मिटिगेसन एजेंसी के प्रमुख ने बताया कि सुनामी आने से पहले समुद्र की तलहटी में भौगोलिक हलचल हुई, जिसकी वजह से अनक कराकाटू ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। साथ ही कई लोगों के सुनामी में लापता होने की भी ख़बरें हैं जिनकी तलाश में प्रशासन जुटा हुआ है।

सुनामी के चलते सैकड़ों इमारतें धराशायी हो गई, पेड़ और बिजली के खंबे उखड़ गए। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करते हुए इंडोनेशिया में सूनामी में मारे गए लोगों के प्रति अपने व भारत के लोगों की तरफ से संवेदना व्यक्त की। उन्होंने साथ ही लिखा कि भारत अपने समुद्री पड़ोसी को हरसंभव मदद देने के लिए तैयार है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली नवविवाहिता मौत मामला: दहेज केस में पति गिरफ्तार, पुलिस कर रही हर पहलू की जांच

दिल्ली नवविवाहिता मौत मामला: दहेज केस में पति गिरफ्तार, पुलिस कर रही हर पहलू की… Read More

13 hours ago

‘सतलुज’ विवाद गहराया! OTT से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म, ZEE5 ने भारत में स्ट्रीमिंग रोकी

'सतलुज' विवाद गहराया! OTT से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म, ZEE5 ने भारत में… Read More

13 hours ago

Attack on Titan: The Last Attack की भारत में रिलीज डेट तय, इस दिन सिनेमाघरों में लौटेगी एरेन की आखिरी जंग

Attack on Titan: The Last Attack को मिली भारत में रिलीज डेट, बड़े पर्दे पर… Read More

2 days ago

Wistoria: Wand and Sword Season 2 Review: दमदार एक्शन के बावजूद कहानी जानी-पहचानी, फिर भी एंटरटेनमेंट में नहीं छोड़ी कोई कमी

Wistoria: Wand and Sword Season 2 Review: पुराना फॉर्मूला, लेकिन जबरदस्त एक्शन और शानदार विजुअल्स… Read More

2 days ago

Canada vs Morocco: फीफा विश्व कप 2026 में मोरक्को की शानदार जीत, Ounahi चमके, Canada का सफर खत्म

Canada vs Morocco: FIFA World Cup 2026 में Morocco ने Canada को हराकर क्वार्टर फाइनल… Read More

2 days ago

Paraguay vs France: France Today Match में पराग्वे से भिड़ेगा France FC, जानें मैच की पूरी जानकारी

Paraguay vs France: France Today Match पर फुटबॉल फैंस की नजर Paraguay vs France मुकाबला… Read More

2 days ago

This website uses cookies.