Business

1 अप्रैल, 2020 से रिफंड के रूप में 26,242 करोड़ रुपये जारी किए गए

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने 1 अप्रैल, 2020 से 21 मई, 2020 तक 16,84,298 करदाताओं को 26,242 करोड़ रुपये के टैक्स रिफंड जारी किए हैं। 

इस अवधि के दौरान आयकर रिफंड के रूप में 15,81,906 करदाताओं को 14,632 करोड़ रुपये तथा कॉरपोरेट कर रिफंड के रूप में 1,02,392 करदाताओं को 11,610 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा पिछले सप्ताह की गयी आत्मनिर्भर भारत अभियान की घोषणा के बाद रिफंड की प्रक्रिया को और तेज कर दिया गया है तथा रिफंड धनराशि को भी तेजी से जारी किया जा रहा है। सीबीडीटी ने 16 मई को समाप्त हुए सप्ताह में यानी 9 से 16 मई, 2020 के बीच 37,531 आयकर दाताओं को 2050.61 करोड़ रुपये तथा 2878 कॉरपोरेट करदाताओं को 878.62 करोड़ रुपये जारी किये हैं। इस सप्ताह यानी 17 से 21 मई, 2020 के दौरान, 1,22,764 आयकर दाताओं को 2672.97 करोड़ रुपये रिफंड के रूप में दिए गए तथा ट्रस्ट, एमएसएमई, प्रॉपराइटरशिप, पार्टनरशिप समेत 33,774 कॉरपोरेट टैक्स देने वालों को 6714.34 करोड़ रुपये रिफंड के रूप में जारी किये गए। इस प्रकार कुल 1,56,538 कर दाताओं को 9387.31 करोड़ रुपये रिफंड किये गए।

PIB

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

IOS सागर मालदीव के माले से छह दिवसीय पारगमन पूरा करने के बाद थाईलैंड के फुकेट पहुंचा

हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More

6 hours ago

NBCFDC ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज किया

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी), जो सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के… Read More

8 hours ago

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अर्बन चैलेंज फंड के लिए संचालन संबंधी दिशानिर्देश जारी किए

केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में अर्बन चैलेंज… Read More

8 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में शिरकत की और संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में… Read More

10 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर… Read More

10 hours ago

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी; प्रधानमंत्री ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी। हादसे में 6 श्रद्धालुओं की… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.