आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (RECPDCL), विद्युत मंत्रालय के तत्वावधान में महारत्न सीपीएसयू आरईसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। इस कंपनी ने परियोजना विशिष्ट एसपीवी (स्पेशल पर्पज व्हीकल) अर्थात राजस्थान IV-ए पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को मेसर्स अप्रावा एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (एईपीएल) को सौंप दिया है। यह परियोजना राजस्थान नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र चरण-IV (जैसलमेर/बाड़मेर कॉम्प्लेक्स) से बिजली की निकासी की सुविधा प्रदान करेगी ।
मेसर्स अप्रावा एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (एईपीएल) बिल्ड, ओन, ऑपरेट एंड ट्रांसफर (बीओओटी) आधार पर उपरोक्त ट्रांसमिशन परियोजना के विकास के लिए बोली प्रक्रिया समन्वयक आरईसीपीडीसीएल द्वारा आयोजित टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (टीबीसीबी) प्रक्रिया के माध्यम से एक ट्रांसमिशन सेवा प्रदाता (टीएसपी) के रूप में उभरी है।
इस परियोजना में फतेहगढ़-IV में 765/400 केवी, 4×1500 एमवीए और 400/220 केवी, 5×500 एमवीए पूलिंग स्टेशन, 184.56 किलोमीटर 400 केवी लाइन और संबंधित कार्य शामिल हैं।
आरईसीपीडीसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टीएससी बोश ने एसपीवी को आरईसीपीडीसीएल, एईपीएल और सेंट्रल ट्रांसमिशन यूटिलिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में एईपीएल के निदेशक (बीडी) नवीन मुंजाल को सौंपा है। इस परियोजना को 2 साल में लागू करने का लक्ष्य रखा गया है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment