Categories: News-Headlines

देश में खाद्यान्‍न का 308.65 मिलियन टन रिकार्ड उत्पादन

कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय द्वारा वर्ष 2020-21 के लिए मुख्‍य फसलों के उत्‍पादन का चौथा अग्रिम अनुमान जारी कर दिया गया हैं। खाद्यान्न का 308.65 मिलियन टन रिकार्ड उत्पादन हुआ है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि किसानों के अथक परिश्रम, वैज्ञानिकों की कुशलता और भारत सरकार की कृषि एवं किसान हितैषी नीतियों से देश में रिकार्ड खाद्यान्न उत्पादन हो रहा है। भारतीय कृषि को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार, राज्यों के साथ मिलकर ठोस कार्य कर रही है, जो आगे भी जारी रहेगा।

केंद्रीय मंत्री तोमर ने बताया कि वर्ष 2020-21 के लिए चौथे अग्रिम अनुमान के अनुसार, देश में कुल खाद्यान्‍न उत्‍पादन रिकॉर्ड 308.65 मिलियन टन अनुमानित है, जो वर्ष 2019-20 के उत्‍पादन की तुलना में 11.14 मिलियन टन अधिक है। वर्ष 2020-21 के दौरान खाद्यान्‍न उत्‍पादन विगत पांच वर्षों (2015-16 से 2019-20) के औसत खाद्यान्‍न उत्‍पादन की तुलना में 29.77 मिलियन टन अधिक है। वर्ष 2020-21 के दौरान चौथे अग्रिम अनुमान के अनुसार, मुख्‍य फसलों के अनुमानित उत्‍पादन इस प्रकार है:

खाद्यान्‍न- 308.65 मिलियन टन (रिकार्ड)

चावल- 122.27 मिलियन टन (रिकार्ड)
गेहूं- 109.52 मिलियन टन (रिकार्ड)
पोषक/मोटा अनाज– 51.15 मिलियन टन
मक्‍का- 31.51 मिलियन टन (रिकार्ड)
दलहन- 25.72 मिलियन टन (रिकार्ड)
तूर- 4.28 मिलियन टन
चना- 11.99 मिलियन टन (रिकार्ड)

तिलहन– 36.10 मिलियन टन (रिकार्ड)
मूंगफली- 10.21 मिलियन टन (रिकार्ड)
सोयाबीन- 12.90 मिलियन टन
रेपसीड एवं सरसों- 10.11 मिलियन टन(रिकार्ड)

गन्‍ना –399.25 मिलियन टन

कपास– 35.38 मिलियन गांठें (प्रति 170 कि.ग्रा.)

पटसन एवं मेस्‍टा- 9.56 मिलियन गांठें (प्रति 180 कि.ग्रा.)

वर्ष 2020-21 के दौरान चावल का कुल उत्‍पादन रिकॉर्ड 122.27 मिलियन टन अनुमानित है। यह विगत पांच वर्षों के 112.44 मिलियन टन औसत उत्‍पादन की तुलना में 9.83 मिलियन टन अधिक है।

वर्ष 2020-21 के दौरान गेहूं का कुल उत्‍पादन रिकॉर्ड 109.52 मिलियन टन अनुमानित है। यह 100.42 मिलियन टन औसत उत्‍पादन की तुलना में 9.10 मिलियन टन अधिक है।

इसी प्रकार, पोषक/मोटे अनाजों का उत्‍पादन 51.15 मिलियन टन अनुमानित है, जो वर्ष 2019-20 के उत्‍पादन की तुलना में 3.40 मिलियन टन अधिक है। इसके अलावा, यह औसत उत्‍पादन की तुलना में भी 7.14 मिलियन टन अधिक है।

वर्ष 2020-21 के दौरान कुल दलहन उत्‍पादन रिकॉर्ड 25.72 मिलियन टन अनुमानित है जो विगत पांच वर्षों के 21.99 मिलियन टन औसत उत्‍पादन की तुलना में 3.73 मिलियन टन अधिक है।

वर्ष 2020-21 के दौरान देश में कुल तिलहन उत्‍पादन रिकॉर्ड 36.10 मिलियन टन अनुमानित है, जो वर्ष 2019-20 के उत्‍पादन की तुलना में 2.88 मिलियन टन अधिक है। इसके अलावा, वर्ष 2020-21 के दौरान तिलहनों का उत्पादन 30.55 मिलियन टन, औसत तिलहन उत्‍पादन की तुलना में 5.56 मिलियन टन अधिक है।

वर्ष 2020-21 के दौरान देश में गन्‍ने का उत्‍पादन 399.25 मिलियन टन अनुमानित है, जो वर्ष 2019-20 के दौरान के औसत गन्‍ना उत्‍पादन 362.07 मिलियन टन की तुलना में 37.18 मिलियन टन अधिक है

कपास का उत्‍पादन 35.38 मिलियन गांठें (प्रति 170 किग्रा की गांठे) अनुमानित हैं जो औसत कपास उत्‍पादन की तुलना में 3.49 मिलियन गांठें अधिक है। पटसन एवं मेस्‍ता का उत्‍पादन 9.56 मिलियन गांठें (प्रति 180 किग्रा की गांठे) अनुमानित हैं।

विभिन्‍न फसलों के उत्‍पादन का मूल्‍यांकन राज्‍यों से प्राप्‍त आंकड़ों पर आधारित है और अन्‍य स्रोतों से उपलब्‍ध सूचनाओं से इसे सत्‍यापित किया गया है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

3 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.