Categories: News-Headlines

REC लिमिटेड ने मध्य प्रदेश वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2023 की पृष्ठभूमि में रणनीतिक समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

आरईसी लिमिटेड ने मध्य प्रदेश वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2023 की पृष्ठभूमि में रणनीतिक समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (एमपीपीएमसीएल) के साथ पहले समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गए। इसका उद्देश्य आगामी सारणी और अमरकंटक ताप विद्युत परियोजनाओं, प्रणालीगत सुधार कार्यों, प्रौद्योगिकी उन्नयन, नवीनीकरण तथा आधुनिकीकरण आदि के लिए 15,086 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता का उपयोग करना है।

दूसरा समझौता रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड (आरयूएमएसएल) के साथ किया गया, जिसके लिए आरईसी अक्षय ऊर्जा पार्कों/परियोजनाओं के विकास और/या बिजली वितरण सहित संबंधित बुनियादी ढांचे को कवर करने वाली नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं हेतु वित्तीय सहायता के रूप में 1,000 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराना निर्धारित किया गया है। रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड को मध्य प्रदेश राज्य में बड़े पैमाने पर सौर पार्क विकसित करने के लिए नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) द्वारा सोलर पावर पार्क डेवलपर (एसपीपीडी) के रूप में नामित किया गया है। यह परियोजना मध्य प्रदेश के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रगति होगी। राज्य का लक्ष्य वित्तीय वर्ष 2024 तक नवीकरणीय स्रोतों के माध्यम से अपनी आवश्यकता वाली बिजली का 20%, वित्त वर्ष 2027 तक 30% और वित्त वर्ष 2030 तक 50% उत्पादन तक ले जाना है। अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी वित्तीय सेवा प्रदाता बनने के लिए आरईसी का दृष्टिकोण स्पष्ट है।

शिखर सम्मेलन में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर दिलचस्पी दिखाई गई है और इसमें 314 से अधिक कंपनियों की भागीदारी देखी गई है।

इसके अतिरिक्त, विश्व बैंक के साथ साझेदारी में आरईसी ने चुनिंदा राज्य स्वामित्व वाली बिजली वितरण कंपनियों के लिए एक वित्तपोषण योजना तैयार की है। इस आरईसी-विश्व बैंक कार्यक्रम के एक भाग के रूप में, उपलब्ध वित्तीय सहायता की कुल मात्रा 1 अरब अमरीकी डॉलर होगी। इस पहल के तहत आरईसी ने वितरण सुधारों को और मजबूत करने के लिए एमपी डिस्कॉम को 5,000 करोड़ रुपये की राशि देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.