आरईसी लिमिटेड ने सीपीएसई हेतु वित्त वर्ष 2022-23 के लिए डीपीई प्रदर्शन मूल्यांकन प्रणाली के अनुसार 29 नवंबर 2022 को पीएफसी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। आरईसी की ओर से विवेक कुमार देवांगन, सीएमडी तथा पीएफसी की ओर से रविंदर सिंह ढिल्लों, सीएमडी, ने इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर्र पर अजॉय चौधरी, निदेशक (वित्त), आरईसी, वी.के. सिंह, निदेशक (तकनीकी), आरईसी, मनोज शर्मा, निदेशक (वाणिज्य), पीएफसी, आरआर झा, निदेशक (परियोजनाएं), पीएफसी, और टी.एस.सी. बोश, कार्यकारी निदेशक, आरईसी के साथ और आरईसी तथा पीएफसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
आरईसी लिमिटेड के बारे में: आरईसी लिमिटेड एक एनबीएफसी है, जो पूरे भारत में विद्युत क्षेत्र के वित्तपोषण और विकास पर ध्यान केंद्रित करती है। 1969 में स्थापित, आरईसी लिमिटेड ने अपने संचालन के पचास वर्षों से अधिक पूरे कर लिए हैं। यह राज्य बिजली बोर्डों, राज्य सरकारों, केंद्रीय/राज्य बिजली उपयोगिता कंपनियों, स्वतंत्र बिजली उत्पादकों, ग्रामीण विद्युत सहकारी समितियों और निजी क्षेत्र की उपयोगिता कंपनियों को वित्तीय सहायता प्रदान करता है। इसकी व्यावसायिक गतिविधियों में संपूर्ण विद्युत क्षेत्र मूल्य श्रृंखला की परियोजनाओं तथा उत्पादन, पारेषण, वितरण और नवीकरणीय ऊर्जा सहित विभिन्न प्रकार की परियोजनाओं का वित्तपोषण शामिल हैं। हाल ही में, आरईसी ने अपने कार्यक्षेत्र में विविधता लाने के लिए हवाई अड्डों, मेट्रो, रेलवे, बंदरगाहों, पुलों आदि क्षेत्रों को कवर करने के क्रम में गैर-बिजली अवसंरचना तथा लोजिस्टिक्स को भी शामिल किया है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment