भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रूपये के नोट बदलने की समय सीमा 7 अक्तूबर तक बढा दी है। रिजर्व बैंक ने एक बयान में बताया कि नोट बदलने की प्रक्रिया आज समाप्त हो रही थी और एक समीक्षा के आधार पर 2000 रूपये के नोट जमा करने या बदलने की वर्तमान व्यवस्था को 7 अक्तूबर तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है।
बैंको से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 19 मई 2023 की स्थिति के अनुसार 2000 रूपये के 3 लाख 56 हजार करोड़ रूपये के कुल मूल्य के नोट प्रचलन में थे, इसमें से तीन लाख 42 हजार करोड़ रूपये के नोट वापस आ गये हैं और 29 सितंबर 2023 को कारोबार की समाप्ति के समय केवल 14 हजार करोड़ रूपये के नोट प्रचलन में हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक ने 19 मई को 2000 रूपये के नोट वापस लेने की घोषणा करते हुए कहा था कि इनकी वैधता इस साल तीस सितम्बर तक बनी रहेगी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment