भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के केंद्रीय बैंक ने वित्तीय उत्पादों और सेवाओं में नवाचार को बढावा देने के लिए बुधवार को अबूधाबी में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। समझौते के अनुसार दोनों केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा के क्षेत्र में मिलकर काम करेंगे। दोनों बैंक अपनी-अपनी डिजिटल मुद्रा को व्यापार और भुगतान के लिए मान्यता देने के बारे में परीक्षण करेंगे। इस साझेदारी से सीमा पार कारोबार में लागत में कमी आएगी और कार्यकुशलता बढेगी। साथ ही भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच आर्थिक संबंध और मजबूत होंगे। समझौते में वित्तीय प्रौद्योगिकी तथा वित्तीय उत्पादों और सेवाओं से जुडे विषयों पर सहयोग और जानकारी साझा करने की भी बात कही गई है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment