Categories: News-Headlines

अर्थव्‍यवस्‍था के खुलने और सामान्‍य स्थिति बहाल होने के लिए तेजी से टीकाकरण किया जाना जरूरी: नीति आयोग

नीति आयोग के सदस्‍य डॉ. वी.के पॉल ने कहा है कि अर्थव्‍यवस्‍था के खुलने और सामान्‍य स्थिति बहाल होने के लिए तेजी से टीकाकरण किया जाना जरूरी है। उन्‍होंने बताया कि देश में कल कोविड टीकाकरण के नए दिशा-निर्देश लागू होने के साथ ही लगभग 86 लाख लोगों को कोविड का टीका लगाया गया।

उन्होंने बताया कि पहले दिन के टीकाकरण के आंकड़े दैनिक और साप्‍ताहिक आधार पर बड़ी संख्‍या में टीकाकरण करने की देश की क्षमता को प्रदिर्शत करते है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर योजना और समन्वय के साथ मिशन मोड पर काम करने की वजह से यह संभव हुआ है।

डॉ. पॉल ने कहा कि यदि सभी लोग कोविड से बचाव के नियमों का ठीक तरह से पालन करें और अधिकांश लोगों को टीका लग जाए तो तीसरी लहर को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कई देश हैं जहां कोविड की दूसरी लहर नहीं आई है।

डॉ. पॉल ने बताया कि टीकों से लोगों की जान बच रही हैं इसलिए टीका लगाने का यह सबसे अच्‍छा समय है। उन्‍होंने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाए जाने की वजह से ही दूसरी लहर के दौरान वे सुरक्षित रह पाए हैं।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

8 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.