भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि आत्मनिर्भर भारत, सह-निर्माण, सह-विकास और सह-नवाचार के लिए एक खुला अवसर है। उन्होंने भारत और जर्मनी के रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग बढ़ाने पर बल दिया।
जर्मनी की अपनी तीन दिन की यात्रा के पहले दिन, जर्मन संसद की रक्षा और सुरक्षा समिति को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया आज नई सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रही है और तकनीकी बदलावों ने हालात को और जटिल बना दिया है।
रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के रक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव हो रहा है और जर्मनी के साथ साझेदारी से दोनों देशों को बड़ा लाभ मिल सकता है।
यात्रा के दौरान, राजनाथ सिंह जर्मनी के रक्षा मंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस दौरान रक्षा औद्योगिक सहयोग रूपरेखा और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के प्रशिक्षण में सहयोग से जुड़े समझौते पर हस्ताक्षर होने की भी संभावना है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जर्मनी की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के पहले दिन बर्लिन… Read More
अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ युद्धविराम को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाने… Read More
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान कल 16 जिलों की 152 सीटों… Read More
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की आज पहली बरसी है। पिछले साल इसी… Read More
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह आठ बजे वैदिक… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरलम के त्रिशूर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे की… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment