Health

रेलवे ने 9 रेलवे स्टेशनों पर 2,670 कोविड देखभाल बिस्तरों की व्यवस्था की

देश भर में 64,000 कोविड देखभाल बिस्तर वाले 4,000 कोविड देखभाल कोच का प्रावधान किया गया है

प्रविष्टि तिथि: 26 APR 2021 6:12PM by PIB Delhi

रेल मंत्रालय कोविड महामारी की इस दूसरी लहर के दौरान अपने 64,000 बिस्तर क्षमता वाले 4,000 कोचों (आइसोलेशन यूनिट के रूप में तैयार) के माध्यम से राज्य सरकारों की तरफ से मिल रही कोविड देखभाल कोचों की मांग तेजी से पूरा कर रहा है। वर्तमान में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इन कोविड देखभाल कोचों में 81 कोविड मरीजों का प्रवेश और इसी क्रम में 22 मरीजों का डिस्चार्ज देखने को मिल रहा है। किसी भी कोविड देखभाल सुविधा में कोई मौत दर्ज नहीं की गई है।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र राज्यों में नौ बड़े स्टेशनों पर खड़े इन कोचों के उपयोग की अद्यतन स्थिति इस प्रकार है:

दिल्ली में, रेलवे ने राज्य सरकार की 1,200 बिस्तर क्षमता वाले 75 कोविड देखभाल कोचों की मांग पूरी की है। इनमें से 50 कोच शकूरबस्ती में खड़े हैं और 25 कोच आनंद विहार स्टेशन पर हैं। वर्तमान में, शकूरबस्ती पर 5 मरीज भर्ती कराए गए थे और एक मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया है। बीते साल (2020) में पहली कोविड लहर में, शकूरबस्ती केन्द्र पर 857 मरीज भर्ती और डिस्चार्ज हुए थे।

भोपाल (मध्य प्रदेश) में, रेलवे ने 292 बिस्तर क्षमता वाले 20 आइसोलेशन कोच तैनात किए हैं। इनमें 3 मरीज भर्ती कराए गए थे और वे वर्तमान में इस सुविधा का इस्तेमाल कर रहे हैं।

नंदरूबार (महाराष्ट्र) में, 292 बिस्तर क्षमता वाले 24 आइसोलेशन कोच तैनात किए गए हैं। इस केन्द्र में अभी तक 73 लोग भर्ती कराए गए हैं। वर्तमान कोविड लहर में भर्ती हुए 55 मरीजों में से 7 मरीज डिस्चार्ज हो गए हैं। आज (26.04.2021) को 4 नए मरीज भर्ती हुए। इस यूनिट में 326 बिस्तर अभी तक कोविड मरीजों के लिए उपलब्ध हैं।

उत्तर प्रदेश में, भले ही राज्य सरकार ने कोचों की मांग नहीं की है, लेकिन फैजाबाद, भदोही, वाराणसी, बरेली और नजीबाबाद में कुल 800 बिस्तर क्षमता (50 कोच) वाले 10-10 कोच तैनात हैं।

PIB

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More

16 hours ago

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026 में जीता रजत पदक

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More

19 hours ago

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का रास्ता साफ

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More

1 day ago

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More

3 days ago

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More

3 days ago

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता अमरावती:… Read More

4 days ago

This website uses cookies.