India

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज पूर्वोत्‍तर राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बातचीत में कोविड स्थि‍ति की समीक्षा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज सवेरे 11 बजे वीडियो कॉफ्रेंस के माध्‍यम से असम, नगालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल, मिजोरम और सिक्किम के मुख्‍यमंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे। वे, इन राज्‍यों में कोविड की स्थिति की समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री की यह पहल कोविड महामारी की रोकथाम की रणनीति का एक हिस्‍सा है। एक रिपोर्ट –

केंद्र सरकार समग्र सरकार’ और ‘संपूर्ण समाज के दृष्टिकोण के साथ, वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर रही है। पिछले सप्ताह मंत्रिपरिषद की बैठक के दौरान, प्रधानमंत्री ने लोगों द्वारा, कोरोना के उचित व्यवहार के उल्लंघन पर चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने आगाह किया था कि एक भी गलती के दूरगामी प्रभाव हो सकते हैं और कोविड-19 पर काबू पाने की लड़ाई कमजोर हो सकती है। वहीं कुछ दिनों पहले केंद्रीय गृह सचिव ने भी पूर्वोत्तर राज्यों के अधिकारियों के साथ इस क्षेत्र में कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों पर एक बैठक की थी। बैठक के दौरान इन राज्यों को सलाह दी गई थी कि वे जिला और शहर स्तर पर स्थिति की सख्ती से निगरानी करें। इसके अलावा जहां कहीं भी कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी का कोई भी प्रारंभिक संकेत दिखाई देता है तो उसपर काबू पाने के लिए समय पर उपाय करें।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.