प्रधानमंत्री नरेन्द्र आज विश्व युवा कौशल दिवस और कौशल भारत अभियान की छठी वर्षगांठ के अवसर पर देश के युवाओं को संबोधित करेंगे। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तथा कौशल विकास और उद्यमिता राज्यमंत्री राजीव चन्द्रशेखर भी वर्चुअल रूप से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
स्किल इंडिया मिशन के 6 वर्ष उल्लेखनीय रहे हैं और इसमें कौशल विकास अवसंरचना तथा सुविधा केन्द्रों के विस्तार तथा उद्यमशीलता भावना का अंतर निवेशण और समर्थन सहित बडी संख्या में उपलब्धियों को देखा है। कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय तथा कौशल निर्माण से जुड़े अन्य मंत्रालयों तथा विभागों के प्रयासों कुशल कार्यबल की मांग की पूर्ति के लिए प्रत्येक वर्ष एक करोड़ से अधिक युवाओं को स्किल इंडिया मिशन में जुडते देखा है। आईटीआई परितंत्र के आकार में उल्लेखनीय बढोत्तरी हो रही है और पिछले छह वर्षो के दौरान पांच हजार से ज्यादा आईटीआई की स्थापना हुई है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तीसरे चरण का इस साल जनवरी से देश के सभी राज्यों के छह सौ जिलों में शुभारंभ किया गया है। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय की अगुवाई वाले इस चरण में नये युग और कोविड से संबंधित कौशल पर ध्यान केन्द्रीत किया जा रहा है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment