Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह से टेलीफोन पर बातचीत की

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह से टेलीफोन पर बातचीत की। राष्ट्रपति सोलिह ने कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में भारत के सहयोग और समर्थन के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया।

दोनों नेताओं ने मालदीव में भारत के सहयोग से चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और कोविड महामारी की बाधाओं के बावजूद इनके कार्यान्वयन की तीव्र गति पर संतोष व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मालदीव भारत की ‘पड़ोसी देश पहले’ की नीति और क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास (सागर) की समुद्री दूरदृष्टि का एक केंद्रीय स्तंभ है।

प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष के रूप में मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद के चुने जाने पर राष्ट्रपति सोलिह को बधाई भी दी।

दोनों नेताओं के बीच टेलीफोन पर हुई इस बातचीत ने उन्हें द्विपक्षीय संबंधों की समग्र स्थिति का जायजा लेने और दोनों देशों के बीच चल रहे वास्तविक सहयोग को और तेज गति एवं मार्गदर्शन प्रदान करने का अवसर प्रदान किया है।

Spoke with President @ibusolih of Maldives. Assured him of India’s commitment to support Maldives in the fight against the COVID-19 pandemic. We also reviewed progress of bilateral development projects. Conveyed congratulations for the election of FM Shahid as UNGA President.

— Narendra Modi (@narendramodi) July 14, 2021

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

20 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

20 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.