Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी डिजिटल इंडिया कायर्क्रम के 6 वर्ष पूरे होने पर डिजिटल इंडिया की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे

भारत को डिजिटल रूप से सशक्त समाज और ज्ञान अर्थव्यवस्था में बदलने के विजन के साथ प्रारंभ किया गया प्रमुख कार्यक्रम डिजिटल इंडिया पहली जुलाई 2021 को अपनी यात्रा के 6 वर्ष पूरी करेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1 जुलाई 2015 को यह महत्वाकांक्षी कार्यक्रम लॉन्च किया था और यह आज तक नए भारत की सबसे बड़ी सफलता की कहानियों में से एक है- इस कार्यक्रम से सेवाओं को सक्षम बनाया गया है, सरकार को नागरिकों के निकट लाया गया है,नागरिकों के जुड़ाव को बढ़ावा मिला है तथा लोगों को सशक्त बनाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस पसंदीदा पहल के 6 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारत सरकार का इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय इस दिन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में एक विशेष अवसर के साथ चिह्नित करेगा। प्रधानमंत्री डिजिटल इंडिया की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को संबोधित करेंगे और उनके साथ बातचीत करेंगे।

एक जुलाई को आयोजित होने वालायह कार्यक्रम इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी, कानून एवं न्याय और संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद के प्रारंभिक संबोधन के साथ शुरु होगा।

कार्यक्रम में डिजिटल इंडिया की प्रमुख उपलब्धियों पर एक वीडियो प्रेजेंटेशन दिखाया जाएगा। इसके बाद डिजिटल इंडिया की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ प्रधानमंत्री का एक इंटरऐक्टिव सत्र होगा। इस सत्र का संचालन इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव अजय साहनी करेंगे।

इस कार्यक्रम के बारे में डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन के एमडी और सीईओ, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के नेशनल ई-गवर्नेंस डिविडन (एनईजीडी) के अध्यक्ष और सीईओ अभिषेक सिंह ने कहा कि यह एक बहुत ही इंटरऐक्टिव तथा जानकारीपूर्ण सत्र होने जा रहा है जिसमें प्रधानमंत्री देश भर से डिजिटल इंडिया के लाभार्थियों के साथ बात करेंगे। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है क्योंकि प्रधानमंत्री से हमें जो मार्गदर्शन और समर्थन मिला हैवह अद्वितीय है।हम उनके गतिशील नेतृत्व में डिजिटल इंडिया पहलों को आगे ले जाने के लिए तत्पर हैं।

इस इंटरऐक्टिव सत्र के बाद प्रधानमंत्री का बहुप्रतीक्षित संबोधन होगा जिसमें वह डिजिटल इंडिया की विभिन्न उपलब्धियों और लोगों को जोड़ने में वर्षों से चली आ रही सफलता की कहानी बताएंगे। प्रधानमंत्री योजना के अभी तक के विकास और आगे के विकास कार्यों पर भी अपना दृष्टिकोण प्रस्तुत करेंगे।

कार्यक्रम में सभी बातचीत और संबोधन वर्चुअल रूप से होगा। हम आप सभी को इस अद्भुत कार्यक्रम के लिए 1 जुलाई को 11:00 बजे https://pmindiawebcast.nic.in. के माध्यम से आमंत्रित करना चाहते हैं। इसका लाइव टेलीकास्ट डिजिटल इंडिया के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यानी फेसबुक और यूट्यूब पर भी उपलब्ध होगा।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

13 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

17 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

17 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.