प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 जून को नई दिल्ली में जम्मू कश्मीर के सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेंगे। केंद्र ने बैठक के लिये जम्मू कश्मीर के चार पूर्व मुख्यमंत्रियों सहित 14 नेताओं को आमंत्रित किया है।
केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने जम्मू कश्मीर के नेताओं से बात की और उन्हें प्रदेश के भविष्य की गतिविधियों पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया। यह बैठक प्रधानमंत्री निवास पर होगी। जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद-370 को अगस्त 2019 में हटाने और राज्य को दो केन्द्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के केन्द्र सरकार के निर्णय के बाद यह पहला अवसर है जब प्रधानमंत्री वहां के नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। बैठक में आमंत्रित नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला और उनके पुत्र उमर अब्दुल्ला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और पी.डी.पी. की प्रमुख महबूबा मुफ्ती शामिल हैं। कांग्रेस नेता तारा चन्द, पीपुल्स कांफ्रेंस के नेता मुजफ्फर हुसैन बेग तथा भारतीय जनता पार्टी के निर्मल सिंह और कविन्द्र गुप्ता बैठक में आमंत्रित नेताओं में शामिल हैं। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के मोहम्मद यूसुफ तारीगामी, जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी के प्रमुख अल्ताफ बुखारी, पीपुल्स कांफ्रेंस के सज्जाद लोन, जम्मू कश्मीर कांग्रेस के प्रमुख जी.ए. मीर, भाजपा के रविन्दर रैना और पैंथर्स पार्टी के भीम सिंह को भी बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है। माना जा रहा है यह बैठक जम्मू कश्मीर में राजनीतिक प्रक्रियाएं मजबूत करने की केन्द्र की पहल का हिस्सा है। इससे पहले, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और सुरक्षा संबंधी मामलों से जुड़े अन्य प्रमुख अधिकारियों ने दिल्ली में जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ बैठक की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment