Spiritual

राष्ट्रपति ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर देश भर के शिक्षकों को शुभकामनाएं दी हैं। एक संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “महान शिक्षाविद्, दार्शनिक और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। शिक्षक दिवस के अवसर पर, मैं सभी शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

शिक्षक दिवस एक ऐसा अवसर है जब हम उन सभी शिक्षकों की समर्पित सेवाओं का सम्मान करते हैं, जो हमारे बच्चों के बौद्धिक और नैतिक विकास में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। भारतीय परंपरा में शिक्षकों को देवतुल्य माना जाता है।

कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान, शिक्षकों की कार्यशैली में भी बड़ा बदलाव आया है। लॉकडाउन के दौरान, हमारे शिक्षकों ने शिक्षा के ऑनलाइन माध्यम से जुड़ी हर चुनौती को स्वीकार किया है। उन्होंने विद्यार्थियों की निर्बाध शिक्षा को संभव बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं।

इस अवसर पर, हम सब मिलकर एक सुदृढ़ और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देने वाले संपूर्ण शिक्षक समुदाय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें।”

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

18 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

1 day ago

This website uses cookies.