Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिटेन और मालदीव की चार दिवसीय यात्रा पर आज रवाना होंगे

 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज ब्रिटेन और मालदीव की चार दिन की राजकीय यात्रा पर जाएंगे। यात्रा के पहले चरण में प्रधानमंत्री मोदी ब्रिटेन पहुंचेंगे। वहां वे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्‍टार्मर के साथ बातचीत करेंगे और किंग चार्ल्‍स तृतीय से मुलाकात करेंगे। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने नई दिल्‍ली में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी दोनों देशों के व्‍यापार जगत के प्रतिनिधियों से भी मिलेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी अपनी यात्रा के दूसरे चरण में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू के निमंत्रण पर 25 से 26 जुलाई तक मालदीव की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। विदेश सचिव ने बताया कि प्रधानमंत्री 26 जुलाई को मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ के समारोह में ‘मुख्य अतिथि’ होंगे। प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू के साथ बैठक करेंगे और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। विदेश सचिव मिसरी ने कहा कि मालदीव भारत की पड़ोसी प्रथम नीति और विज़न “महासागर” में एक अत्यंत महत्वपूर्ण भागीदार है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

4 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.