Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्‍न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कहा कि हाल के घटनाक्रमों ने साबित किया है कि पाकिस्‍तान का भारत के विरूद्ध तथाकथित छद्म युद्ध वास्‍तव में एक सुनि‍योजित युद्ध रणनीति है। गुजरात में गांधी नगर के महात्‍मा मंदिर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि छह मई की घटनाओं के बाद भारत को आतंकी गतिविधियों का प्रमाण देने की अब आवश्‍यकता नहीं है। अब यह साक्ष्‍य सीमापार से स्‍वयं दिया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों को पाकिस्‍तान में राजकीय सम्‍मान दिया गया। उनके ताबूतों पर पाकिस्‍तान का राष्‍ट्रीय ध्‍वज लपेटा गया और पाकिस्‍तानी सेना ने उन्‍हें सलामी दी। उन्‍होंने कहा कि इससे स्पष्ट है कि ये कोई अलग-थलग आतंकवादी कृत्य नहीं हैं, बल्कि एक समन्वित सैन्य रणनीति का हिस्सा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत किसी से दुश्‍मनी नहीं चाहता है। भारत शांति से रहना चाहता है। उन्‍होंने कहा कि देश इस तरीके से प्रगति करने की आकांक्षा रखता है जो विश्‍व के कल्‍याण में योगदान दे सके। सरकार करोडों भारतीयों के उत्‍थान के लिए समर्पण के साथ कार्य कर रही है।

पिछली गलत नीतियों का उल्‍लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने युवा पीढी को राष्‍ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचाने वाले ऐतिहासिक फैसलों का अध्‍ययन करने का आग्रह किया। 1960 की सिंधु जल संधि का हवाला देते हुए उन्‍होंने कहा कि जम्‍मू कश्‍मीर के बांधों की सफाई या गाद नहीं निकालने पर सहमति बनी थी। उन्‍होंने कहा कि तलछट हटाने के लिए बनाए गए निचले गेटों को बंद रखने का आदेश दिया गया था, और दशकों तक ऐसा ही रहा। इसका परिणाम यह हुआ कि पूरी क्षमता से पानी रखने वाले जलाश्‍य में अब यह घटकर सिर्फ़ दो या तीन प्रतिशत रह गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि स्‍वाधीनता के सौ वर्ष पूरे होने पर विकसित भारत के दृष्टिको‍ण को प्राप्‍त करने में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस सपने को साकार करने में प्रत्‍येक नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्‍होंने कहा कि विश्‍व की तीन सबसे बडी अर्थव्‍यवस्‍थाओं में भारत को शामिल करने के लिए टियर-टू और टि‍यर-थ्री शहरों का आर्थिक विकास बहुत महत्‍वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने देशवासियों को भारतीय उत्‍पादों का उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने गांधी नगर के महात्‍मा मंदिर में पांच हजार पांच सौ छत्‍तीस करोड की लागत की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं में शहरी विकास, बुनियादी ढांचा, जल संसाधन प्रबंधन, स्‍वास्‍थ्‍य सेवा और राजस्‍व सेवाओं सहित कई महत्‍वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं।

Harshal Bharagv

Harshal Bhargav is a young and dynamic editor at Vikral News, known for his sharp editorial skills and commitment to factual journalism. He plays a key role in shaping daily news coverage, ensuring that reports are accurate, timely, and impactful. With a strong interest in current affairs, politics, and digital media trends, he focuses on delivering content that is clear, engaging, and relevant to readers. Harshal is dedicated to maintaining journalistic integrity and credibility while working in a fast-paced newsroom environment. His editorial approach emphasizes simplicity, truth, and audience trust, making him a valuable part of the Vikral News team.

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

9 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

12 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

13 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

13 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.