India

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी

Polling for Telangana assembly elections

तेलंगाना में इस साल 6 सितम्‍बर को विधानसभा भंग किये जाने के कारण जल्‍दी चुनाव कराए जा रहे हैं

दक्षिण राज्य तेलंगाना में राज्य विधानसभा की 119 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। आज जनता को अपनी अगली सरकार को चुनने का मौका मिला है। यहां विधानसभा को समय से पहले भंग करने के कारण चुनाव कराना पड़ा है। राज्य में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ है और शाम पांच बजे तक चलेगा लेकिन 13 माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में मतदान चार बजे ही समाप्‍त हो जाएगा।  चुनाव के लिए ….32 हजार 815 मतदान केन्‍द्रों पर एक लाख साठ हजार से अधिक मतदान कर्मी लगाये गये हैं। केन्‍द्रीय सशस्‍त्र बलों की 290 कंपनियां और तीस हजार राज्‍य पुलिस बल तैनात किये गये हैं। सुचारू मतदान के लिए छह अन्‍य राज्‍यों से भी 18 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी बुलाये गये हैं।

 

सभी 119 निर्वाचन क्षेत्रों में 135 महिलाओं सहित कुल एक हजार 821 उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं। टीआरएस और भारतीय जनता पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस, टीडीपी, तेलंगाना जन समिति और सीपीआई पीपुल्‍स एलायंस के रूप मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी ने बहुजन लेफ्ट पार्टी के साथ मोर्चा बनाया है। टीआरएस सभी 119 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि भाजपा ने 118 सीटों पर अपने उम्‍मीदवार खड़े किये हैं। कांग्रेस 99, टीडीपी 13, टीजेएस 8, एआईएमआईएम 8, सीपीआई 3, बीएसपी 107 और एनसीपी 22 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट

ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More

3 hours ago

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More

1 day ago

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026 में जीता रजत पदक

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More

1 day ago

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का रास्ता साफ

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More

2 days ago

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More

3 days ago

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More

4 days ago

This website uses cookies.