Categories: News-Headlines

PoK के लोगों ने 5 फरवरी को कश्मीर एकजुटता दिवस मनाने के पाकिस्तान के आह्वान को मजबूती से खारिज किया

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के लोगों ने पांच फरवरी को कश्मीर एकजुटता दिवस मनाने के पाकिस्तान के आह्वान को मजबूती से खारिज कर दिया है। उन्होंने पाकिस्तान की ओर से अधिकार नहीं दिए जाने के विरुद्ध प्रदर्शन किया है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और गिलगित बाल्टिस्तान निवासियों ने पाकिस्तान में मनाए जा रहे कश्मीर एकजुटता दिवस का विरोध किया जिसके जरिये कश्मीरियों को उनके प्रति समर्थन के नाम पर गुमराह किया जा रहा है।

इस मौके पर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के स्थानीय लोगों और संगठनों ने स्वतंत्रता के लिए नारे लगाए। लोगों ने पाकिस्तानी सुरक्षाबलों और प्रशासन से इस क्षेत्र को छोड़कर चले जाने की मांग की। स्थानीय लोगों ने विकसित हो रहे भारतीय केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और पाक-अधिकृत कश्मीर के बीच स्पष्ट अंतर का उल्लेख किया।

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के गिलगित-बाल्टिस्तान में विरोध प्रदर्शन शुरू

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के गिलगित-बाल्तिस्तान में मौलिक अधिकारों की मांग कर रहे लोगों का विरोध अब प्रदर्शन में बदल गया है। गेहूं की कीमतें बढ़ाने और सब्सिडी बंद करने के सरकार के फैसले पर राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने असंतोष व्यक्त किया है। इलाके में बिजली की कमी, महंगाई और आवश्यक सुविधाओं की कमी जैसे मुद्दों का स्थानीय निवासी कड़ा विरोध कर रहे हैं। स्‍थानीय लोग सरकार से इस पर जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। गिलगित-बाल्टिस्तान निवासियों को खराब परिस्थितियों और बुनियादी अधिकारों के साथ ही आर्थिक कठिनाइयों और शैक्षिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

2 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.