Categories: News-Headlines

PNGRB ने 12वें दौर की सीजीडी बोली के लिए उद्घाटन रोड शो के साथ सीजीडी नेटवर्क विकास को गति प्रदान की

सिटी गैस वितरण (सीजीडी) नेटवर्क के विकास के लिए देश में 100 प्रतिशत कवरेज प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) ने 12वें सीजीडी दौर की बोली के लिए अपना पहला रोड शो आयोजित किया। यह कार्यक्रम 30 नवंबर, 2023 को नई दिल्ली के ताज महल होटल में हुआ।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव, पंकज जैन और पीएनजीआरबी के अध्यक्ष, डॉ. अनिल कुमार जैन ने बोर्ड के सदस्यों, सचिव सहित तेल और गैस क्षेत्र के प्रमुख हितधारकों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया।

12वें सीजीडी बोली दौर का उद्देश्य छह उत्तर-पूर्व राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को कवर करने वाले 8 भौगोलिक क्षेत्रों की पेशकश करके प्राकृतिक गैस की पहुंच का विस्तार करके देश में शत-प्रतिशत कवरेज प्राप्त करना है।

सीजीडी बोली के 12वें दौर के पूरा होने के बाद लगभग पूरा देश (द्वीपों को छोड़कर) सिटी गैस वितरण नेटवर्क के अंतर्गत शामिल हो जाएगा। पीएनजीआरबी की यह ऐतिहासिक उपलब्धि घरों को स्वच्छ खाना पकाने वाले ईंधन तक पहुंच प्रदान करेगी, औद्योगिक और वाणिज्यिक सुविधाओं का समर्थन करेगी और यह ईंधन परिवहन, गैस-आधारित अर्थव्यवस्था को प्राप्त करने की दिशा में एक बड़ी छलांग है।

पंकज जैन ने पिछले 11 दौर में सीजीडी पहलों के माध्यम से पीएनजीआरबी द्वारा की गई प्रभावशाली प्रगति की सराहना की। उन्होंने इन राज्यों में पीएनजी की क्षमता पर भी प्रकाश डाला। इसके अलावा, पंकज जैन ने गैस अवसंरचना और पहुंच को बढ़ावा देने में नवाचार और प्रगति की जबरदस्त क्षमता की पहचान करते हुए, इन क्षेत्रों में गैसों को उत्पन्न करने के लिए उभरती प्रौद्योगिकियों के उपयोग पर बल दिया।

सभा को संबोधित करते हुए, पीएनजीआरबी के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार जैन ने पूरे देश में एक जीवंत और चिरस्थायी गैस अवसंरचना के निर्माण पर पीएनजीआरबी के वर्तमान दृष्टिकोण को स्पष्ट किया। इन राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए इस बोली दौर की शुरूआत इन क्षेत्रों के नाजुक पारिस्थितिक तंत्र में स्वच्छ ईंधन प्रदान करने वाली एक रणनीतिक कदम को दर्शाती है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने उत्तर-पूर्व भारत की क्षमता पर प्रकाश डाला और इसे भारत और दक्षिण पूर्व एशिया के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में चिन्हित किया। डॉ. जैन ने कहा कि इन राज्यों में सीएनजी की बहुत संभावनाएं मौजूद हैं।

इस कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ताओं में अनीश डे (पार्टनर और ग्लोबल हेड), केपीएमजी, सुखमल जैन, निदेशक (मार्केटिंग), बीपीसील, और जिनल मेहता, निदेशक, टोरेंट गैस शामिल हैं। वंदना शर्मा, सचिव, पीएनजीआरबी ने सीजीडी क्षेत्र में वर्तमान स्थिति एवं अवसरों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी, जिसमें 9वें से 11वें सीजीडी बोली दौर की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित किया गया और 12वें सीजीडी बोली दौर के लिए महत्वपूर्ण समय सीमा को रेखांकित किया गया।

इलेक्ट्रॉनिक बोलियां 13 अक्टूबर, 2023 से आमंत्रित की गई, जिसमें 12वें सीजीडी बोली दौर के अंतर्गत 7 जीए के लिए बोली जमा करने की अंतिम तिथि 11 जनवरी, 2024 है जबकि मिजोरम जीए के लिए अंतिम तिथि 23 फरवरी, 2024 निर्धारित की गई है। पीएनजीआरबी का लक्ष्य फरवरी/मार्च 2024 तक अधिनिर्णय को अंतिम रूप प्रदान करना है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.