Categories: News-Headlines

PMUY के लाभार्थियों को प्रति वर्ष रसोई गैस पर दी जाने वाली सबसिडी कम से कम 4 एलपीजी सिलेंडरों तक बढ़ाने की सिफारिश

एक संसदीय समिति ने सिफारिश की है कि प्रधानमंत्री उज्‍ज्‍वला योजना -पीएमयूवाई के लाभार्थियों को प्रति वर्ष रसोई गैस पर दी जाने वाली सबसिडी कम से कम 4 एलपीजी सिलेंडरों तक बढ़ा दी जाये। समिति का कहना है कि अगर इस आशय का निर्णय किया जाता है तो समाज के गरीबों पर वित्‍तीय बोझ कम होगा। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस से सम्‍बद्ध स्‍थायी समिति के अध्‍यक्ष और भाजपा सदस्‍य रमेश बिधुड़ी द्वारा संसद में मंत्रालय के लिए अनुदान मांग पेश करते हुए यह सुझाव दिया। समिति को यह भी जानकारी मिली है कि कुछ सुदूर क्षेत्रों के उपभोक्‍ताओं को छोड़कर अन्‍य उपभोक्‍ताओं को मई 2020 से रसोई गैस सिलेंडरों पर सबसिडी नहीं मिली है। रसोई गैस को बन्‍दरगाह से बॉटलिंग संयंत्रों तक ले जाने पर आने वाले खर्च के कारण ऐसी स्थिति उत्‍पन्‍न हुई है।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

6 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.