Categories: News-Headlines

PMBJP के तहत, सरकार ने महिलाओं के लिए 1/- रुपये प्रति पैड की दर से जन औषधि सुविधा सेनेटरी नैपकिन की शुरुआत की है

प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) के तहत, सरकार ने महिलाओं के लिए 1/- रुपये प्रति पैड की दर से जन औषधि सुविधा सेनेटरी नैपकिन की शुरुआत की है, ताकि किफायती दरों पर मासिक धर्म स्वास्थ्य सेवाओं की आसान उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। ये पैड देशभर में खोले गए 10 हजार से ज्यादा जन औषधि केंद्रों के जरिए बेचे जा रहे हैं। शुरूआत के बाद से 30 नवंबर 2023 तक, जन औषधि केंद्रों पर 47.87 करोड़ से अधिक जन औषधि सुविधा सेनेटरी पैड बेचे गए हैं।

सुविधा सेनेटरी पैड 1/- रुपये प्रति पैड की अत्यधिक रियायती दर पर 10000 से अधिक जन औषधि केंद्रों पर बेचे जा रहे हैं।

सुविधा सेनेटरी पैड बेहद किफायती हैं और पूरे देश में सभी जन औषधि केंद्रों पर 1/- रुपए प्रति पैड में उपलब्ध हैं। ये पैड ऑक्सी-बायोडिग्रेडेबल हैं और अच्छी गुणवत्ता मानकों को बनाए रखते हैं।

फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेज ब्यूरो ऑफ इंडिया (पीएमबीआई), योजना की कार्यान्वयन एजेंसी महिलाओं के बीच स्वच्छ व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया और प्रचार के अन्य माध्यमों से इन सुविधा सेनेटरी पैड के लिए प्रचार और जागरूकता अभियान चला रही है।

यह जानकारी रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री श्री भगवंत खुबा ने आज लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में दी।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

2 days ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.