STATE NEWS

प्रधानमंत्री मोदी 6 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मियों और कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 सितंबर को सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मियों और कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे।

हिमाचल प्रदेश में कोविड टीकाकरण की पहली खुराक सभी पात्र लोगों को सफलतापूर्वक दे दी गई है। राज्य का कठिन इलाकों पर ध्यान केंद्रित करने के प्रयास के अंतर्गत भौगोलिक प्राथमिकता, जन जागरूकता सुनिश्चित करने के लिए पहल, और आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर का दौरा शामिल है। राज्य सरकार ने महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, औद्योगिक श्रमिकों, दिहाड़ी मजदूरों आदि पर विशेष ध्यान दिया और इस मील के पत्थर को प्राप्त करने के लिए “सुरक्षा की युक्ति – कोरोना से मुक्ति” जैसे विशेष अभियान चलाए।

इस कार्यक्रम के दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहेंगे।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

2 days ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.