प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर कर्तव्य भवन-3 का उद्घाटन किया। उन्होंने नए भवन का निरीक्षण किया और उसकी विशेषताओं के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल उपस्थित थे।
ये भवन सेंट्रल विस्टा परियोजना का हिस्सा है। यह आगामी साझा केन्द्रीय सचिवालय के कई भवनों में से पहला भवन है। इसका उद्देश्य प्रशासनिक प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना तथा शासन को और अधिक सक्षम बनाना है।
कर्तव्य भवन तीन लगभग डेढ़ लाख वर्ग मीटर का एक अत्याधुनिक कार्यालय परिसर है, जिसमें गृह, विदेश, ग्रामीण विकास, एमएसएमई, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस जैसे प्रमुख मंत्रालयों कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग और प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय होंगे। यह नया भवन आधुनिक प्रशासनिक ढांचे का प्रतीक है। रूफटॉप सोलर, सोलर वॉटर हीटिंग, वेंटिलेशन और वातानुकूलित व्यवस्था और वर्षा जल संचयन के साथ यह साहित्य में भी अग्रणी होगा। कर्तव्य भवन की छत पर लगे सोलर पैनल हर साल 5 लाख से अधिक यूनिट बिजली पैदा करेंगे। यह भवन पर्यावरण जागरूकता को भी बढ़ावा देगी।
ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More
CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More
तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment