रोम में जी-20 शिखर सम्मेलन से अलग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल स्पेन के प्रधानमंत्री पैड्रो सांचेज से भेंट की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ करने पर विचार किया। दोनों देश व्यापार, ऊर्जा, नवाचार और कई अन्य क्षेत्रों में व्यापक सहयोग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने स्पेन को भारत में हरित हाइड्रोजन, आधारभूत ढांचा और रक्षा निर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया तथा भारत की परिसम्पत्ति मौद्रिकरण योजना और गति-शक्ति योजना का लाभ उठाने को कहा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कल जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत की और कार्यनीतिक भागीदारी बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि दोनों देशों की मैत्री पूरे विश्व के हित में प्रभावी सिद्ध होगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो से भी मुलाकात की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू… Read More
अमरीका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment