प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिल स्टेशनों और बाजारों में बढ रही भीड़ पर चिंता जताई और लोगों से कोविड के उचित व्यवहार का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया है। उन्होंने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कोविड दिशा-निर्देशों को सख्ती से लागू करने पर बल दिया।
प्रधानमंत्री ने आज असम, नगालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों के साथ हुए संवाद में कहा कि कोरोना वायरस लगातार अपना रूप बदल रहा है और इसके वेरियंटों पर नजर रखने की जरूरत है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर टीकाकरण प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने लोगों में वैक्सीन को लेकर भ्रम दूर करने पर भी जोर दिया।
पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ जिलों में बढ़ती संक्रमण दर पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने, कोरोना जांच का दायरा बढाने और टीकाकरण में तेजी लाने की जरूरत है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र द्वारा घोषित 23 हजार करोड़ रुपये के पैकेज से पूर्वोत्तर राज्यों में स्वास्थ्य ढांचा मजबूत करने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऑक्सीजन की आपूर्ति में सुधार के लिए पूर्वोत्तर राज्यों में 150 ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment