प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम केयर्स फंड के अंतर्गत चलने वाली बच्चों की योजना को बच्चों के सुनहरी भविष्य की दिशा में निर्णायक कदम बताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस योजना के चार हजार से अधिक लाभार्थियों को व्यक्तिगत पत्र लिखा है। इस पत्र में कोविड महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों के लिए विभिन्न लाभों का विवरण दिया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लगभग एक सदी से पहले उनके परिवार ने भी इसी तरह की त्रासदी का सामना किया था। प्रधानमंत्री ने बच्चों को आश्वासन दिया कि इस कठिन घडी में पूरा देश उनके साथ खडा है। ये पत्र महिला और बाल विकास मंत्रालय ने साझा किया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह योजना सुनिश्चित करेगी कि सभी बच्चे स्वछंद होकर सपने देखें और उन सपनों को साकार करने लिए कोई कसर न रहे। यह पत्र हिंदी, अंग्रेजी और क्षेत्रीय भाषाओं में लिखा गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि एक शताब्दी पहले जब आज ही की तरह पूरा विश्व खतरनाक महामारी की चपेट में था तो उनकी नानी की मृत्यु हो गई थी। प्रधानमंत्री की मां उस समय इतनी कम उम्र की थी कि उन्हें अपनी मां का चेहरा भी याद नहीं है। प्रधानमंत्री की माता ने अपनी मां की ममता के बिना ही पूरा जीवन जिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि माता-पिता की उपस्थिति हमेशा बच्चों के लिए बडा सहारा होती है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment