उत्तर प्रदेश में सिनेमा हॉल, जिम और स्पोर्ट्स स्टेडियमों को 5 जुलाई से कोविड दिशा-निर्देशों के अनुपालन के साथ खोलने की अनुमति होगी। राज्य के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड के कारण सिनेमा हॉल के संचालकों का व्यापार प्रभावित हुआ है। उनकी जरूरतों और समस्याओं पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाना चाहिए।
इस सबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश बाद में जारी किए जाएंगे। इस बीच, राज्य में ढाई लाख से अधिक लोगों की रोजाना कोविड जांच की जा रही है। कोविड संक्रमण की दर घटकर एक प्रतिशत से भी कम हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 133 नए मामले सामने आए जबकि 228 मरीज इलाज के बाद ठीक हो गए। अब तक राज्य में करीब पांच करोड 83 लाख लोगों की कोरोना की जांच की जा चुकी है।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment