अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से एक सौ 35 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का विमान कल रात भारत पहुंचा। इन भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए कतर की राजधानी दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिन्दम बागची ने ट्वीट कर कहा कि कल रात तजाकिस्तान से 87 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया की उड़ान नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। उन्होंने बताया कि दो नेपाली नागरिकों को भी अफगानिस्तान से सुरक्षित निकाला गया है।
प्रवक्ता ने यह भी बताया कि काबुल से 107 भारतीय नागरिकों सहित 168 यात्रियों को लेकर भारतीय वायु सेना का एक और विमान दिल्ली आ रहा है।
अफगानिस्तान में तालिबान के नियंत्रण को देखते हुए राजधानी काबुल से सैकड़ों भारतीय नागरिकों को निकाला जाना है। भारत तजाकिस्तान के दुशान्बे और कतर के रास्ते अपने नागरिकों को विमान से वापस ला रहा है। भारतीय वायु सेना अफगानिस्तान में राजदूत सहित अबतक लगभग एक सौ 80 यात्रियों को वापस ला चुकी है।
विदेश मंत्रालय ने अफगानिस्तान में रह रहे भारतीय नागरिकों से अपील की है कि सहायता की आवश्यकता होने पर वे विशेष अफगानिस्तान प्रकोष्ठ से तुरंत संपर्क करें। इस प्रकोष्ठ की स्थापना अफगानिस्तान से भारतीय नागरिकों की वापसी और अन्य सहायता के लिए तालमेल बिठाने के प्रयोजन से की गई है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment