कोविड टीकाकरण के क्षेत्र में आज देश ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। देशभर में आज लगभग 80 लाख लोगों को टीके लगाए गए हैं। अब तक 28 करोड़ 80 लाख लोगों को कोविड टीके लगाए जा चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देशभर में सबसे बड़े नि:शुल्क टीकाकरण अभियान के पहले दिन ही यह कीर्तिमान अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।
केन्द्र सरकार ने 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान आज से शुरू किया है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रतिदिन होने वाले टीकाकरण की गति को रफ्तार देना है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोग किसी भी सरकारी टीकाकरण केन्द्र पर मुफ्त में टीका लगवा सकते हैं। केन्द्र सरकार कुल टीका उत्पादन का 75 प्रतिशत राज्य सरकारों को नि:शुल्क उपलब्ध कराएगी। किसी भी राज्य सरकार को टीकाकरण के लिए कोई राशि खर्च नहीं करनी होगी। सरकारी और निजी सभी तरह के टीकाकरण केन्द्रों पर अब पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध होगी। कोविन ऐप पर पंजीकरण अब अनिवार्य नहीं है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि कोविड टीकाकरण के क्षेत्र में आज जो कीर्तिमान बना है, वो अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि कोविड की लड़ाई में टीका ही सबसे प्रभावी हथियार है। प्रधानमंत्री मोदी ने उन सभी लोगों को बधाई दी, जिन्होंने आज टीका लगवाया है। उन्होंने अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं की भी सराहना की, जिनके प्रयासों से ही लोगों को टीके लग सके।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment