Categories: News-Headlines

OIL India Ltd ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए वित्तीय परिणामों की घोषणा की, ₹6,810.40 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित किया

ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की। कंपनी ने अपनी स्थापना के बाद से अब तक का सबसे अधिक ₹6,810.40 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। उच्च परिचालन आय, तेल और गैस उत्पादन में वृद्धि के कारण इसमें वर्ष दर वर्ष 75.20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

पिछले वित्तीय वर्ष में कंपनी ने उच्चतम पाइप लाइन-प्रवाह 8.19 एमएमटी की सूचना दी थी। जबकि वर्ष दर वर्ष 60.17% की वृद्धि के साथ उच्चतम टर्नओवर ₹23,272.57 करोड़ अर्जित किया था।

यह उल्लेखनीय है कि पिछले छह दशकों में ओआईएल ने अपने विकसित और हाल ही में खोजे गए तेल क्षेत्रों के कारण, तेल एवं गैस उत्पादन के क्षेत्र में अपनी विकास यात्रा को जारी रखा है। पिछले वित्त वर्ष में ओआईएल ने तेल उत्पादन में 5.5% की वृद्धि के साथ 3.18 एमएमटी और 4.4% की वृद्धि के साथ 3.18 बीसीएम गैस का उत्पादन किया ,जिसने किसी भी कंपनी द्वारा अपनी स्थापना के बाद ,अब तक के अधिकतम गैस उत्पादन को दर्ज करने की एक नई ऊँचाई हासिल की है।

कंपनी की प्रति शेयर आय (ईपीएस) वर्ष 2022 के ₹35.85 प्रति शेयर की तुलना में बढ़कर ₹62.80 प्रति शेयर हो गई है। ऑयल बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2023 के लिए ₹20 प्रति शेयर फेस वैल्यू ₹10 के कुल लाभांश के साथ ₹5.50 प्रति शेयर का अंतिम लाभांश घोषित किया है।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2022 के चौथी तिमाही की तुलना में वित्त वर्ष 2023 के चौथी तिमाही में टर्नओवर में 26.15 प्रतिशत और 9.17 प्रतिशत की पीएटी में वृद्धि के साथ बेहतर वित्तीय तथा भौतिक प्रदर्शन दर्ज किया है। कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के उत्पादन में भी वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में वर्ष दर वर्ष की तुलना में क्रमशः 6.95% और 6.27% की वृद्धि देखी गयी है।

यह भी ध्यान देने योग्य है कि एनआरएल, जो की ओआईएल की एक ग्रुप कंपनी है, ने ₹9854.39 करोड़ के कर के बाद अपना उच्चतम समेकित लाभ दर्ज किया है। 46.66 प्रतिशत की वर्ष दर वर्ष वृद्धि और वित्तीय वर्ष के लिए ₹41,038.94 करोड़ का अब तक का सबसे अधिक समेकित कारोबार किया है। जो की वर्ष दर वर्ष की तुलना में 36.75 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

एनआरएल ने अपने उल्लेखनीय ट्रैक रिकॉर्ड को जारी रखते हुए और 103% क्षमता उपयोग के साथ वित्त वर्ष 2023 में 3091.37 टीएमटी का अब तक का उच्चतम ‘क्रूड प्रवाह’ प्रदर्शित किया। वित्तीय वर्ष 2023 के लिए एनआरएल का सकल रिफाइनरी मार्जिन पिछले वर्ष के लिए यूएस डॉलर 14.33/बीबीएल की तुलना में यूएस डॉलर 19.86/बीबीएल है।

ऑयल इंडिया लिमिटेड के बारे में:

ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) ‘अप्स्ट्रीम सेक्टर’ में पूरी तरह से एकीकृत अन्वेषण और उत्पादन कंपनी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत भारत सरकार के एक राज्य के स्वामित्व वाला उद्यम ओआईएल एक नवरत्न कंपनी है। भारत में यह दूसरी सबसे बड़ी राष्ट्रीय तेल और गैस कंपनी है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

15 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.