Categories: News-Headlines

NTPC लिमिटेड ने नवीकरणीय ऊर्जा परिसंपत्तियां एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NGEL) को हस्तांतरित कीं

भारत सरकार की राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन के संरक्षण में, एनटीपीसी लिमिटेड (“एनटीपीसी”) ने अपनी नवीकरणीय ऊर्जा (“आरई”) परिसंपत्तियों को एक अन्य इकाई अर्थात एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनजीईएल) के तहत समेकित करने के संबंध में 28 फरवरी, 2023 को लेनदेन की समापन प्रक्रिया पूरी की है। यह कार्रवाई 07 अप्रैल, 2022 को निगमित एनटीपीसी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एनजीईएल को नवीकरणीय ऊर्जा परिसंपत्तियों/संस्थाओं का स्थानांतरण है।

आपसी समझौते में बिजनेस ट्रांसफर एग्रीमेंट (बीटीए) के माध्यम से 15 नवीकरणीय ऊर्जा परिसम्पतियों का हस्तांतरण और शेयर खरीद के जरिए एनटीपीसी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (“एनआरईएल”) की शत प्रतिशत इक्विटी शेयरहोल्डिंग का स्थानांतरण शामिल है। यह समझौता (एसपीए), 08 जुलाई, 2022 को निष्पादित हुआ था।

यह व्यवस्था वित्त वर्ष 2032 तक 60 गीगा वाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता लक्ष्य को हासिल करने पर ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से समूह की कॉर्पोरेट व्यवसाय योजना की एक हिस्सेदारी के रूप में लागू की गई है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

22 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.