देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड को टीम मार्क्समेन द्वारा ‘2023-24 का सबसे पसंदीदा कार्यस्थल’ के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
इस पुरस्कार से तमाम प्रमुख क्षेत्रों में एनटीपीसी के असाधारण प्रदर्शन की पुष्टि होती है। इन प्रमुख क्षेत्रों में संगठनात्मक उद्देश्य, कर्मचारी केंद्रित, वृद्धि, मान्यता एवं पुरस्कार, उद्यमिता वाली संस्कृति, कामकाज एवं जीवन में संतुलन, विविधता, समानता एवं समावेशन, सुरक्षा एवं विश्वास आदि शामिल हैं।
इस उपलब्धि से एनटीपीसी के भीतर प्रक्रिया में निरंतर सुधार, बेहतर तालमेल, सीखने और विकास के अवसरों के जरिये मानव संसाधन के विकास एवं प्रबंधन में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए जबरदस्त प्रतिबद्धता की झलक मिलती है।
एनटीपीसी के सीईओ (यूपीएल) और ईडी (एचआर) शीतल कुमार ने एनटीपीसी के अन्य अधिकारियों के साथ संगठन की ओर से यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किया।
एनटीपीसी को एक पसंदीदा कार्यस्थल बनाने में उसके प्रगतिशील एवं ‘पीपुल बिफोर पीएलएफ’ यानी प्लांट लोड फैक्टर से पहले कर्मचारी पर ध्यान संबंधी दृष्टिकोण ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पिछले कुछ वर्षों के दौरान एनटीपीसी ने भारत के सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता के तौर पर कई पुरस्कार और सम्मान हासिल किए हैं।
इंडिया टुडे और बिजनेस स्टैंडर्ड के सहयोग से टीम मार्क्समेन द्वारा आयोजित यह पुरस्कार उद्योग जगत में किए गए व्यापक उपभोक्ता अध्ययन का नतीजा है।
इन पुरस्कारों में एनटीपीसी को मिल रही लगातार सफलता से पता चला है कि अपने लोगों के प्रति एनटीपीसी का व्यवहार दुनिया की बेहतरीन कंपनियों के अनुरूप है।
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More
पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment